LIVE TVउत्तर प्रदेशदेवरियाधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

स्वामी भगवान गिरी के आगमन की सूचना पर मठ के चारों गेट पूरी तरह खोल दिए गए

मठ पर नहीं, विभिन्न सरकारी दफ़्तरों में देखे गए स्वामी भगवान गिरी

 

स्वाभिमान जागरण देवरिया। सोमवार को देवाश्रम मठ लार का स्वरूप बदला बदला दिखा। आये दिन बंद रहने वाले बड़े सभी गेट आज खोल दिए गए थे। देवाश्रम मठ लार के चारों बड़े गेट के फाटक पूरी तरह खुले थे, सूचना थी कि महंत स्वामी भगवान गिरी आ रहे हैं। पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ बीएन सिंह, इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल शत्रुघ्न तिवारी और कई शिक्षक फूल माला लेकर मठ पर स्वामी भगवान गिरी के स्वागत के लिए पहुंचे। बहुत देर तक इंतजार करने के बाद भी स्वामी भगवान गिरी जब मठ पर नहीं पहुंचे तो शिक्षण संस्थाओं के आचार्यगण अपने अपने घर चले गए। स्वामी भगवान गिरी सोमवार को लार थानाध्यक्ष को अपने आगमन की जानकारी दी। उसके बाद स्वामी भगवान गिरी अपने समर्थकों के साथ सलेमपुर के एसडीएम के यहाँ पहुंचकर अपने आगमन की जानकारी दी। स्वामी भगवान गिरी ने सलेमपुर के रजिस्ट्रार को एक पत्र देकर पूर्व में किए मुख़्तारनामा निरस्त करने का प्रार्थना पत्र दिया। अब जबकि हर जगहों पर अपने अधिकार वापस लेने का पत्र स्वयं प्रस्तुत कर स्वामी भगवान गिरी देवाश्रम मठ के संचालन की जिम्मेदारी स्वयं पुनः ले ली है लेकिन शाम तक स्वामी भगवान गिरी देवाश्रम मठ पर नहीं पहुंचे। स्वामी भगवान गिरी शिक्षण संस्थाओं के संचालन के लिए सभी प्रकार के प्रपत्र तैयार करने में सलेमपुर से लगायत देवरिया तक विभिन्न दफ़्तरों में देखे गए।

 

उधर स्वामी अभयानन्द गिरी मठ पर नहीं हैं और अपना फोन भी बंद कर दिए हैं। देवाश्रम मठ के दो कमरों में स्वामी अभयानन्द गिरी का ताला अब भी लटक रहा है। पता नहीं कि उन्हें अपने गुरु के आगमन की सूचना है या वे जानबूझ कर सामने नहीं आ रहे हैं।

मंगलवार को साढ़े 11 बजे सलेमपुर की एसडीएम दिशा श्रीवास्तव सहित पुलिस बल मौके पर पहुँच कर स्थिति की समीक्षा कर शासन को रिपोर्ट भेजेगा। कारण है कि स्वामी भगवान गिरी लखनऊ भी गए थे और वहां मुख्यमंत्री कार्यालय को अपनी पीड़ा लिखित में देकर अपने लिए सुरक्षा की मांग की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!