साप्ताहिक परेड का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।
महराजगंज, पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित शुक्रवार साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर गहन निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस बल की तत्परता, अनुशासन एवं व्यवस्थित प्रस्तुति की सराहना की। परेड के बाद एसपी ने आदेश कक्ष, गार्द रजिस्टर, गणना रजिस्टर, क्वार्टर गार्द, शस्त्रागार, स्टोर रूम, एमटी शाखा, आरक्षी मेस, बैरक, सब्सिडियरी कैंटीन तथा रिक्रूट आरक्षियों की बैरक व मेस का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यप्रणाली की समीक्षा कर पाई गई कमियों को दूर करने हेतु प्रतिसार निरीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालयीन कार्यों में पारदर्शिता और त्वरित कार्रवाई
सुनिश्चित करने पर बल दिया। एसपी ने बल भविष्य में प्रभावी ढंग से कर्तव्यों प्रशिक्षकों को निर्देशित किया कि का निर्वहन कर सकेगा। अंत में उन्होंने रिक्रूट आरक्षियों को अनुशासन, शारीरिक दक्षता और कानूनी प्रावधानों की समुचित जानकारी दी जाए। उन्होंने कहा कि बेहतर प्रशिक्षण से ही पुलिस
पुलिस कर्मियों से जनसेवा व कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य कर समाज में सुरक्षा व विश्वास का वातावरण बनाए रखने की अपील की।



