उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

मतदाता सुनवाई प्रक्रिया का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

 

महराजगंज जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा महराजगंज ने विधानसभा क्षेत्र महराजगंज 318 अंतर्गत तहसील सदर में नो-मैपिंग मतदाताओं को जारी नोटिसों की सुनवाई प्रक्रिया का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार ने बताया कि कुल 44,757 मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं, जिनमें से अब तक 26,332 प्रकरणों की सुनवाई पूर्ण हो चुकी है, जो लगभग 59 प्रतिशत है। आज अतिरिक्त छह एईआरओ द्वारा 148 मामलों की सुनवाई की गई। उन्होंने कहा कि जो मतदाता नियत तिथि पर उपस्थित नहीं हो पाते, उनकी सुनवाई अन्य तिथियों पर सुनिश्चित की जाए। अधिकारियों को बूथ स्तर पर जाकर भी सुनवाई करने के निर्देश दिए गए, ताकि शत-प्रतिशत अर्ह मतदाताओं को समयबद्ध व पारदर्शी निस्तारण के दिए निर्देश का नाम निर्वाचक नामावली में दर्ज हो सके। डीएम ने राजनीतिक दलों के साथ समन्वय कर बीएलए के माध्यम से अधिकाधिक मतदाताओं को सुनवाई स्थल तक लाने पर बल दिया। साथ ही सुनवाई प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाए रखने के निर्देश दिए।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!