उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

जिलाधिकारी ने सर्वोदय विद्यालय का किया निरीक्षण।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज।

महराजगंज जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कक्षा-कक्षों, छात्रावास, मेस, स्टाफ आवास सहित अन्य सुविधाओं का गहन अवलोकन किया। मेस निरीक्षण के दौरान डीएम ने स्वयं भोजन चखकर गुणवत्ता परखी तथा पैकेटबंद खाद्य सामग्री की एक्सपायरी तिथि जांची। खाद्य गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश दिए गए। परिसर में स्थापित पानी की टंकी की मरम्मत हेतु यूपी सिडको को निर्देशित किया गया। साथ ही सीसी सड़क निर्माण और पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए, ताकि छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। उन्होंने किचन गार्डेन विकसित कर सहजन, कटहल व केला जैसे पौधों के रोपण पर जोर दिया, जिससे छात्राओं को पोषणयुक्त आहार मिल सके। कक्षा निरीक्षण के दौरान छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित कर परिश्रमपूर्वक अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया तथा समाज कल्याण अधिकारी को मेंटरशिप कार्यक्रम संचालित करने को कहा। इसके बाद खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण में संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

डीएम ने जिला क्रीड़ा स्टेडियम के बैडमिंटन कोर्ट का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!