राष्ट्रसेवा और अनुशासन की भावना एनसीसी कैडेट्स की पहचान : राजेश जायसवाल।

उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ महाराजगंज

दैनिक स्वाभिमान जागरण फरेंदा महराजगंज।

नगर स्थित सेठ आनन्दराम जयपुरिया इंटर कॉलेज में एनसीसी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विधानसभा नेता राजेश जायसवाल शामिल हुए। उन्होंने उपस्थित एनसीसी कैडेट्स के साथ केक काटकर एनसीसी दिवस की खुशियां साझा कीं तथा उन्हें संबोधित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

 

इस अवसर पर राजेश जायसवाल ने एनसीसी कैडेट्स के अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा के प्रति उनके जज्बे की सराहना की। उन्होंने कहा कि एनसीसी युवाओं में देशभक्ति, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

 

कार्यक्रम के दौरान कैडेट्स में खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने राष्ट्रसेवा और देश के प्रति समर्पण की भावना के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया।

 

अंत में सभी एनसीसी कैडेट्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।