LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

अज्ञात कारणों से लगी आग,खडी फसल जलकर हुई राख

स्वभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महराजगंज।

नगर पंचायत बृजमनगंज में वार्ड नम्बर 16 के अबैदनाथनगर पूर्व के, शाहाबाद, कलवागढ़ मे अज्ञात कारणों से दोपहर में गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई और देखते देखते लगभग डेढ़ एकड़ फसल जलकर हुई राख हो गई।बड़ी मसक्कत से स्थानीय सैकड़ों ग्रामीणों की सहायता से आग पर किसी तरह काबू पाया गया।बड़ी घटना होने से बचा लिया गया अन्यथा कलवारगढ़ गाँव भी आग के चपेट में आ गया होता।

आगजनी की सूचना मिलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश कुमार जायसवाल दल बल एवं नगर पंचायत के पानी का टैंकर लेकर पहुंचे औऱ आग बुझाने मे मददकी। श्री जायसवाल ने कहा कि जिन किसानों की फसल जली हुई है उनका सरकार द्वारा हर संभव मदद किया जायेगा।उसी समय फुर्ती से 112 नंबर पुलिस की गाड़ी भी घटना स्थल पर पहुंची।आग बुझने के काफी देर बाद दमकल भी पहुंचा।

सनद रहे कि आज दोपहर लगभग 11:30 बजे पर अबैदनाथ नगर , के कलवारगढ टोले पर खेत में लोग गेहूं की कटाई कर रहे थे तभी अचानक उन्हें धुंआ,आगों की लपटें दिखाई दी कि वह कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप ले लिया और काफी फसल जलकर राख हो गया।जिन लोगों का फसल जला था रो रो कर बुरा हाल था।वहां मौजूद लोगों ने बताया कि इस घटना में राजकुमार वर्मा, छेदी,सुमेर, छोटई यादव ,चुल्हाई का फसल नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण अज्ञात है।

Dainik Swabhiman Jagran

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!