LIVE TVउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

नदी में जल भरते समय हादसा, 13 वर्षीय मासूम की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

बिग ब्रेकिंग न्यूज़ देवरिया….

स्वाभिमान जागरण देवरिया |

देवरिया। बघौचघाट थाना क्षेत्र के ग्राम बनरही से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। 13 वर्षीय अंकित सिंह कुशवाहा की नदी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि बालक नदी के किनारे जल भरने गया था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। जब तक परिजन व ग्रामीण उसे बाहर निकाल पाते, उसकी मौत हो चुकी थी।

मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!