ऑपरेशन कायाकल्प में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में शुरू कराएं लंबित कार्य-सीडीओ।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।
महराजगंज कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं ऑपरेशन कायाकल्प की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में विद्यालयों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, नामांकन और शैक्षिक योजनाओं की ब्लॉकवार समीक्षा की गई।
सीडीओ ने सभी खंड विकास अधिकारियों और खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऑपरेशन कायाकल्प के तहत निर्धारित पैरामीटर पर शेष कार्यों को एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से शुरू कराया जाए। उन्होंने कहा कि कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। अधिकारियों को विद्यालयों का नियमित निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की लगातार की निगरानी करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने असंतृप्त
विद्यालयों को अभियान चलाकर संतृप्त करने पर विशेष जोर दिया। बाउंड्रीवाल निर्माण, विद्युत कनेक्शन, टाइलीकरण सहित अन्य जरूरी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने को कहा। किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में स्कूल चलो अभियान के तहत नामांकन की समीक्षा करते हुए लक्ष्य के अनुरूप अधिक से अधिक बच्चों का प्रवेश सुनिश्चित करने को कहा गया। पीएम श्री विद्यालयों में नवीन नामांकन की स्थिति की जानकारी लेते हुए निर्धारित लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा आरटीई एक्ट-2009, स्मार्ट क्लास और अपार आईडी समेत अन्य योजनाओं की ब्लॉकवार समीक्षा की गई। बैठक में डीडीओ बीएन कन्नौजिया, बीएसए सुरजीत सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी ऑपरेशन कायाकल्प में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



