सीडीओ द्वारा मिठौरा ब्लॉक का औचक निरीक्षण।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।
महराजगंज मुख्य विकास अधिकारी महराजगंज महेंद्र कुमार सिंह ने मंगलवार को मिठौरा ब्लॉक का औचक निरीक्षण किया। उनके अचानक पहुंचने से ब्लॉक कर्मियों में हड़कंप मच गया। सीडीओ ने विभिन्न अभिलेखों और विकास कार्यों से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच की तथा सचिवों, टीए और एडीओ की उपस्थिति में समीक्षा बैठक की।बैठक में आवास, शौचालय, स्वयं सहायता समूह समेत अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने निर्देश दिया कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए। साथ ही एसआईआर कार्य में किसी पात्र व्यक्ति का नाम सूची से न छूटे, यह सुनिश्चित करने को कहा।
सीडीओ ने स्पष्ट चेतावनी दी कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई तय है। इस दौरान खंड विकास अधिकारी राहुल सागर सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।



