झपटमारी की घटना का 12 घंटे में खुलासा, तीन बदमाश गिरफ्तार, लूट के रुपये, मोबाइल, पिस्टल व बाइक बरामद

स्वाभिमान जागरण देवरिया | थाना बनकटा
देवरिया। थाना बनकटा क्षेत्र में रात में घर जा रहे व्यक्ति से हुई झपटमारी की घटना का पुलिस ने 12 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। पुलिस ने तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लूट का माल बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार वादी की तहरीर पर दिनांक 24.08.2026 को मोटरसाइकिल सवार 03 अज्ञात बदमाशों द्वारा नगदी व मोबाइल छीनने के संबंध में अभियोग पंजीकृत किया गया था।
घटना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आज दिनांक 25.08.2026 को थाना बनकटा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त –
1. राजन यादव पुत्र संजय यादव निवासी थाना भाटपाररानी
2. संजय कुमार पुत्र भूखल प्रसाद निवासी थाना खामपार
3. विशाल कुमार भारती पुत्र मोहन प्रसाद निवासी थाना खामपार
बरामदगी –
पुलिस ने इनके कब्जे से छीने गए नकद रुपये, वादी का मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा 01 पिस्टल मय जिंदा कारतूस बरामद किया है।
क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी मनोज कुमार ने बताया कि प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।



