परमेश्वर सिंह शिक्षण, सेवा संस्थान मथुरा नगर आनंदनगर के कैंपस में जश्न का माहौल।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता आनन्दनगर महराजगंज।
परमेश्वर सिंह शिक्षण एवं सेवा संस्थान मथुरा नगर आनंद नगर में परीक्षा नियामक प्राधिकारी बोर्ड प्रयागराज के डी0एल0एड0 प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर परीक्षा के परिणाम जैसे ही घोषित हुए वैसे ही परमेश्वर सिंह शिक्षण एवं सेवा संस्थान मथुरा नगर आनंद नगर के कैंपस में जश्न का माहौल बन गया। प्रशिक्षुओं के चेहरे पर मुस्कान और आंखों में सपने चमकते दिखे। प्रशिक्षुओं की अपनी मेहनत और शिक्षकों की मेहनत रंग लाई तथा यह पल संस्थान तथा जिले के लिए बेहद गौरवशाली रहा क्योंकि परीक्षा नियामक प्राधिकारी बोर्ड द्वारा पूरे उत्तर प्रदेश में डी0एल0एड0 प्रथम सेमेस्टर में केवल 43% एवं तृतीय सेमेस्टर में केवल 77% ही रिजल्ट बना है, जिसमें से संस्थान के डी0एल0एड0 प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय सेमेस्टर में शत-प्रतिशत छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं । प्रथम सेमेस्टर में संस्थान के 91 प्रशिक्षु तथा तृतीय सेमेस्टर में 92 प्रशिक्षुओं ने परीक्षा में भाग लिया। जिसमें से 80% से अधिक प्रशिक्षुओं ने 90% से अधिक अंक हासिल किया जिसमें प्रथम सेमेस्टर तथा द्वितीय सेमेस्टर के प्रशिक्षुओं को मिलाकर छात्र तथा छात्राओं ने टॉप किया। वहीं 20% प्रशिक्षुओं ने 88% से ऊपर अंक लाकर संस्थान का नाम रोशन किया। संस्थान के प्रबंधक पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने सभी सफल प्रशिक्षुओं उनके माता-पिता और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि इन प्रशिक्षुओं की सफलता सभी की साझा मेहनत और समर्पण का नतीजा है। उन्होंने संस्थान के डी0एल0एड0 विभागाध्यक्ष श्री वंशदीप मौर्य शिक्षक श्री संजय कुमार विश्वकर्मा, मो0 मुबीन, श्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, डॉ संजय कुमार शर्मा एवं कु0 रीता को धन्यवाद एवं बधाई देते हुए कहा कि हमारे सभी शिक्षक शिक्षा के साथ-साथ मूल्य आधारित शिक्षा भी प्रशिक्षुओं को दे रहे हैं, जो उन्हें अपनी मंजिल की ओर आगे बढ़ने में मदद करेगा। प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए संस्थान के प्रबंध समिति के सलाहकार श्री आर0बी0 यादव जी ने सभी प्रशिक्षुओं को उज्जवल भविष्य की कामना दी। डी0एल0एड0 एवं बी0एड0 प्रभारी श्री राम नगीना सिंह जी ने कहा कि लगन और परिश्रम से कुछ भी हासिल किया जा सकता है जो आप सभी प्रशिक्षुओं ने करके दिखाया है। संस्थान के प्राचार्य डॉ अशोक भारतीय जी ने प्रशिक्षुओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उन्हें अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होने की बात कही। डी0एल0एड0 प्रशिक्षुओं द्वारा इस शानदार प्रदर्शन ने संस्थान के शैक्षिक वातावरण को और भी सुदृढ़ किया है और आने वाले समय के लिए एक नई प्रेरणा दी है। प्रशिक्षुओं की यह सफलता बाकी विभाग के छात्र-छात्राओं को भी आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगा।



