पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय में की जनसुनवाई।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज।
महराजगंज पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने मंगलवार को जनसुनवाई का कार्यक्रम आयोजित की। एसपी ने सभी शिकायतों को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी शिकायतें और गंभीरता से सुनते हुए उनके गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिकता है।
पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रभारी निरीक्षकों और थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई और महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावी बनाया जाए, ताकि पीड़ितों और शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से पुलिस कार्यालय न आना पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि जिन समस्याओं का समाधान थाना स्तर पर ही संभव है, उनका निस्तारण वहीं पर समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से किया जाए। एसपी ने अधिकारियों को जनता के साथ संवेदनशील व्यवहार करने और शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।



