महाराजगंज

शुगर मिल सहायक चीनी आयुक्त ने मिल का किया निरीक्षण

अड्डा बाजार, स्वाभिमान जागरण संवाददाता, महराजगंज
सहायक चीनी आयुक्त गोरखपुर के नेतृत्व में एक टीम ने सिसवा सुगर मिल के तौल कांटा, यार्ड में किसानों के लिए व्यवस्था आदि का निरीक्षण किया।
गन्ना आयुक्त लखनऊ द्वारा गठित जांच टीम सहायक गन्ना आयुक्त नीलू सिंह के नेतृत्व में खांडसारी निरीक्षक बांकेगंज खीरी विजय प्रशांत एवं नकहा खीरी के उज्ज्वल नारायण सिंह द्वारा गुरुवार को आईपीएल शुगर मिल सिसवा में ट्रक और ट्रालियों के खाली और ग्रास कांटा का निरीक्षण किया,साथ ही गन्ना लेकर आने वाले किसानों से बात कर मिल द्वारा प्रदान की जाने वाली सुविधाओं को जांचा।साथ ही उन्होंने गन्ना लाने वाले ट्राली और ट्रकों पर रिफ्लेक्टर पट्टी लगाया।इस दौरान महाप्रबंधक गन्ना कर्मवीर सिंह,उप प्रबन्धक गन्ना विकेंद्र राणा और शैलेश राव सहित अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!