महाराजगंज

चंद्रा चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल के सात दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन 

आनंद नगर, स्वाभिमान जागरण संवाददाता, महराजगंज

चंद्रा चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल वर्ष 2023 के सात दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन का शुभारंभ पूर्व विधायक बिनोद मणी तिवारी द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक विनोद मणि तिवारी ने कहा कि अपने जीवन में अनवरत प्रयास करते रहना चाहिए ,हार से कभी घबडाना नहीं चाहिए उससे सबक लेकर और मेहनत करनी चाहिए। पूर्व विधायक ने कहा कि मेहनत और दृढ़ इच्छा शक्ति से मिलती है बड़ी विजय। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार विशुनदेव त्रिपाठी ने कहा कि विद्यालय सभी नौनिहालों के सर्वांगीण विकास का प्रमुख केंद्र है जहां संस्कारी एवं नैतिक शिक्षा के माध्यम से देश के भविष्य को तैयार किया जाता है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य व पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रामप्यारे प्रसाद ने कहा कि शिक्षा एवं खेल एक दूसरे के पूरक है मस्तिक व स्वास्थ्य दोनों से मजबूत होता है, इसलिए खेल जीवन के लिए आवश्यक है। विद्यालय के प्रबंधक अधिवक्ता सुदेश मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षा एवं खेल के लिए विद्यालय में कभी उनके द्वारा कोई कमी नहीं होने पाएगी। उन्होंने कहा कि वह ग्रामीण क्षेत्र के सभी युवाओं के जीवन को बुलंदियों पर पहुंचने के लिए कृत संकल्पित है। विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी राजेश साहनी व प्रधानाचार्य जगमोहन मिश्रा द्वारा सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर एवं स्मिथ चिन्ह भेंट कर आभार जताया गया। खेल के पहले दिन बैडमिंटन में कक्षा 9 के बालिका वर्ग में अंशु जायसवाल प्रथम, अमृता पासवान द्वितीय रस्सी कूद में कक्षा 6 में बालिका वर्ग में अनामिका प्रथम, सौम्या द्वितीय, कक्षा सात में बालिका वर्ग में प्रिया मद्धेशिया प्रथम, वैष्णवी मौर्य द्वितीय, निशानेबाजी में कक्षा 8 के बालक वर्ग में साहिल चौधरी प्रथम, कुर्सी दौड़ में कक्षा नर्सरी की तानिया गुप्ता प्रथम आरव द्वितीय, मेंढक कूद में शुभम चौहान प्रथम रणवीर प्रताप द्वितीय स्थान पर रहे। खेल के दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!