महाराजगंज

दो तस्करों के साथ 90 बोरी प्याज बरामद 

अड्डा बाजार, स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज

इंडो नेपाल सीमा पिलर संख्या 501/6 के समीप भारत से नेपाल ट्रैक्टर ट्राली से 90 बोरी प्याज लेकर जा रहे तस्करों को एसएसबी जवानों ने पकड़ लिया।।बुद्ववार की रात में एसएसबी जवानों ने सीमा पर मुखबिर की सूचना पर दो तस्करों को टैक्टर ट्राली से नेपाल ले जा रहे प्याज के साथ पकड़ लिया। बरामद प्याज को निचलौल कस्टम को सुपुर्द कर दिया। शितलापुर बीपीओ एसएसबी 22वीं वाहिनी के इंस्पेक्टर जयंत घोष ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि भारतीय सीमा से नेपाल में टैक्टर ट्राली से प्याज जाने वाली है। सूचना के आधार पर पिलर संख्या 501/6 के समीप नाका पर अपने जवानों के साथ मुस्तैद हो कर तस्करो के आने का इंतजार करने लगे। रात 10.30 से भारत से नेपाल जा रही टैक्टर का चालक व कैरियर एसएसबी को देख रात के अंधेरे में भागने का प्रयास किये। लेकिन जवानों ने दौड़ा कर पकड़ लिया। पकड़े गए तस्कर की पहचान सतेन्द्र सहानी निवासी मेघौली इटहिया शाहबुद्दीन अली निवासी मेघौली इटहिया के रूप में हुई। साथ मे टैक्टर ट्राली पर लदी 90 बोरी प्याज को बरामद कर कैम्प लाकर कार्यवाही करते हुए निचलौल कस्टम को सुपुर्द कर दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!