LIVE TVउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

रोजगार सेवकों को सात माह से नहीं मिला मानदेय, ब्लाक पर प्रदर्शन

बीडीओ ने कहा, भेजा गया है पत्र

पांडे एन डी देहाती /स्वाभिमान जागरण देवरिया 

गुरुवार को लार ब्लाॅक के रोजगार सेवकों ने मानदेय भुगतान को लेकर  ब्लाक कार्यालय पर हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। रोजगार सेवकों का कहना है कि पिछले सात महीने का भुगतान नहीं दिया गया है, जबकि वर्तमान में भुगतान के लिए ब्लाक पर धन आया हुआ है।लार ब्लाॅक की ग्राम पंचायतों में कुल 35 रोजगार सेवक कार्यरत हैं। सरकार द्वारा रोजगार सेवकों का मानदेय भुगतान करने के लिए धन भी आवंटित किया है इसके बावजूद भी मानदेय नहीं दिया जा रहा है मानदेय की मांग को लेकर रोजगार सेवकों ने ब्लाॅक पर उपस्थित हो कर धरना प्रदर्शन किया और कार्यालय के सामने नारेबाजी कर अधिकारियों पर आरोप लगाया कि जान बुझ कर भुगतान नहीं किया जा रहा है। कुछ देर बाद बीडीओ ने रोजगार सेवकों को समझाया बुझाया लेकिन सभी भुगतान करने पर अड़े रहे। घंटों बाद बीडीओ ने जल्द भुगतान कराने का आश्वासन दिया उसके प्रदर्शन समाप्त हुआ। प्रदर्शन के दौरान ब्लाॅक अध्यक्ष राजनेत कुमार, रेनू मद्धेशिया, राजेश कुमार, अखिलेश यादव, कमलनारायण, मंजीत कुमार, जहिर अहमद, जितेंद्र प्रसाद आदि रोजगार सेवक मौजूद रहे।इस संबंध में खंड विकास अधिकारी रमेश दत्त मिश्र ने बताया कि रोजगार सेवकों के मानदेय भुगतान के लिए मात्र एक लाख 44 हजार रुपया आया है जिसमें सभी का एक माह का भी भुगतान नहीं हो पाएगा। रोजगार सेवकों को कहा गया कि तब तक 20 रोजगार सेवकों का भुगतान हो जा रहा है फिर पैसा आने पर अन्य लोगों का भुगतान कर दिया जाएगा लेकिन इस बात पर कोई तैयार नहीं हो रहा है। सभी रोजगार सेवकों का भुगतान हो इसके लिए अधिकारियों को पत्र भेजा जा रहा हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!