उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज
डीआईजी के आगमन पर पुलिस अधीक्षक ने किया स्वागत, पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर से दी सलामी।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।
महराजगंज , गोरखपुर उपमहानिरीक्षक एस . चन्नप्पा को महाराजगंज के आगमन पर पुलिस अधीक्षक ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया ।इस दौरान जनपद की कानून-व्यवस्था की संक्षिप्त जानकारी दी गई, जिस पर डीआईजी ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस कार्यालय परिसर में महराजगंज पुलिस द्वारा डीआईजी को विधिवत गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत कर सलामी दी गई। कार्यक्रम के दौरान सभी अधिकारियों की उपस्थिति में निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सम्मान प्रदर्शित किया गया। डीआईजी ने पुलिस बल को अनुशासन, सतर्कता एवं बेहतर कार्य संस्कृति बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने और जनता के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य करने पर विशेष जोर दिया। यह पूरा कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।



