उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज
लेहड़ा देवी मंदिर पहुंचे डीआईजी व एसपी, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बंग्ला महराजगंज।
महराजगंज जनपद में सोमवार को गोरखपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक एस. चन्नप्पा और पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने जनपद स्थित प्रसिद्ध लेहड़ा देवी मंदिर का भ्रमण कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
इस दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर व आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को सतर्कता बनाए रखने, श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने और कानून-व्यवस्था को प्रभावी ढंग से बनाए रखने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने कहा कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी जाए।



