उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

रास्ते की विवाद को लेकर जमकर मारपीट,जान से मारने की धमकी का आरोप।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, लक्ष्मीपुर, महराजगंज।

महाराजगंज जनपद के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हथियागढ़ निवासी चिनकान पुत्र नोहर ने पुरंदरपुर पुलिस को तहरीर देकर लगाई है न्याय की गुहार। मिली जानकारी के अनुसार चिनकान पुत्र नोहर ग्राम हथियागढ़ थाना पुरंदरपुर का निवासी है, तहरीर के अनुसार बीते 20-3 2026 को समय करीब रात्रि 9:40 बजे पटीदार रास्ते के विवाद को लेकर गाली गुप्ता देते हुए लात मुक्का लाठी डंडा से मारपीट कर घायल कर दिया। एंबुलेंस द्वारा महाराजगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया तब से आज तक इलाज चल रहा था, आज प्रार्थी को अस्पताल से छुट्टी दिया गया है तहरीर के अनुसार हम लोग अस्पताल में थे हमारे परिवार संदीप पुत्र नोखई, सर्व देव पुत्र नोखई, फूलमती पत्नी नोखई व सुमित्रा पत्नी संदीप उक्त लोगों ने हमें मार-पीट कर घायल कर दिया परिजन बचाने आये तो उन लोगों को भी मारे पीटे, जिला चिकित्सालय से डिस्चार्ज हो कर आज दिनांक 25/3/26 को आये तो देखा कि हमारे घर का ताला तोड कर संदीप हमारे घर से जेवर, पंखा,1000/रूपया उठा ले गया और नल टांगा से तोड़ दिया। इस के पहले भी 2,3 बार मार चुका है। संदीप बराबर गाली गुप्ता देता है और जान से मारने की धमकी देता है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष मनोज कुमार राय ने कहा कि तहरीर मिली है जांच कर आवश्यक कार्यवाई की जायेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!