महाराजगंज

सरकार की योजनाओं से हो रहा देश का चौमुखी विकास

स्वाभिमान जागरण, संवाददाता महराजगंज।

ग्राम पंचायत बभनौली में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के दूरगामी सोच और योजनाओं से देश का चौमुखी विकास हो रहा है। आने वाले लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार फिर सत्ता में आएगी और भारत को विकसित देशों की श्रेणी में खड़ा करेगी। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश को ऐसा पहला प्रधानमंत्री मिला है, जिसने वैश्विक स्तर पर भारत को ऊंचाई दी है। मोदी सरकार ने जो योजनाएं चलाई हैं, उसकी निगरानी करते हुए उसका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया है। इस कार्यक्रम में नोडल अधिकारी अमित कुमार सिंह, सचिव एख़लाक़ अहमद, ग्राम प्रधान अबुल ऐन शाह, विकास सिंह, आशीष कुमार सिंह, विकास सिंह, आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!