उत्तर प्रदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

रामनवमी पर भगवान श्री राम की झांकी निकली गई लगे जयकारे।

रामनवमी पर नगर भ्रमण में श्री राम की झांकी के साथ उमड़ा जनसैलाब।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बंग्ला, महाराजगंज

 

‘चैत्र रामनवमी’ के पावन अवसर पर नगर पंचायत बृजमनगंज भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। स्थानीय ठाकुरद्वारा मंदिर से प्रभु श्री राम की एक भव्य और मनमोहक झांकी निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में महिला, पुरुष श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। जिससे  नगर का कोना-कोना भक्तिमय हो गया।

ठाकुरद्वारा मंदिर से गाजे-बाजे और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शुरू हुई यह शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। झांकी का स्वागत करने के लिए जगह-जगह तोरण द्वार बनाए गए थे और श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा की जा रही थी। ‘जय श्री राम’ के नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा।

भगवान राम, लक्ष्मण, माता सीता और हनुमान जी के स्वरूपों से सजी यह झांकी मंदिर परिसर से निकलकर बैरियर चौराहा, कोल्हुई रोड, हनुमान मंदिर, फरेंदा रोड, स्टेशन रोड, सहजनवा बाबू रोड, मेन रोड, सहारा बैंक रोड और रामलीला पड़ाव होते हुए पूरे नगर का भ्रमण किया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे और स्थानीय प्रशासन व वालंटियर्स व्यवस्था संभालने में मुस्तैद दिखे।

नगर भ्रमण के पश्चात शोभायात्रा पुनः ठाकुरद्वारा पोखरे पर पहुंची, जहाँ भगवान की विशेष आरती उतारी गई। आरती के बाद भारी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया और इसी के साथ इस भव्य आयोजन का समापन हुआ। कार्यक्रम में आयोजन कर्ता अमन कसौधन, गोविंद वर्मा, अभिलाष जायसवाल,नगर अध्यक्ष राकेश जयसवाल , झिनक विश्वकर्मा, अनूप चौरसिया, धर्मेन्द्र चौरसिया, मोनू शुक्ला, अनिल मणि, राजू जायसवाल, नगर के प्रबुद्ध नागरिक, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में महिलाएं व बच्चे मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!