समाधान दिवस में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया जनसुनवाई।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता आनंदनगर महाराजगंज।
अनंन्दनगर थाना समाधान दिवस के अवसर पर शिकायतों व प्रार्थना पत्रों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना और संबंधित राजस्व व पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए कि शिकायतों का समाधान समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित किया जाए। जनसुनवाई के बाद एसपी ने थाना परिसर का निरीक्षण भी किया।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा थाना फरेन्दा पहुंचकर जनसुनवाई की गई। इस दौरान अधिकारियों ने आमजन की तथा उनके त्वरित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निस्तारण के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान आगंतुक पंजिका, अपराध रजिस्टर, मालखाना, शस्त्र रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क, रोजनामचा तथा सीसीटीएनएस पोर्टल से जुड़े अभिलेखों की गहन जांच की गई। अभिलेखों के अद्यतन, शुद्धता और पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। एसपी ने कहा कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच विश्वास व सहयोग को मजबूत करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायतकर्ता को न्याय का अहसास हो, इसके लिए सभी प्रकरणों का प्रभावी और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।



