LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़

जमाखोरों पर कार्रवाई : लार कस्बा पुलिस ने पकड़ा 1600 लीटर डीजल

डीजल के अवैध भंडारण पर रुद्रपुर में दो का चालान, लार में अभी चल रही जांच

स्वाभिमान जागरण देवरिया। जिले में डीजल की जमाखोरी करने वालों पर प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। रुद्रपुर के जोगिया बुजुर्ग गाँव में डीजल की जमाखोरी करने वाले दो लोगों के विरुद्ध प्रशासनिक कार्रवाई के बाद भी जमाखोर अपनी आदत में सुधार नहीं ला रहे हैं।

लार कस्बा चौकी प्रभारी कमलेश यादव ने पिपरा चौराहा के एक पम्प से ट्राली पर लदे 1600 लीटर डीजल बरामद किया है। इस मामले में डीजल तो वाहन सहित थाने में जमा करा लिया गया है और प्रशासन को इसकी रिपोर्ट भेज दी गयी है। कहा जा रहा है कि पूर्ति विभाग इसकी जांच कर रहा है।

उधर लार में कई जगहों पर घरेलू गैस का व्यवसायिक उपयोग किए जाने की लगातार शिकायत मिल रही है। कुछ पुलिसकर्मी जाँच करने जा रहे तो धन उगाही कर मामला निबटा दे रहे हैं। अभी तक एक भी घरेलु गैस का सिलेंडर लार में नहीं पकड़ा गया जबकि मईल थाना में चार सिलेंडर पकड़ में आ गए हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!