उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंजशिक्षा

समर एडवेंचर कैंप बना बच्चों के आकर्षण का केंद्र।

मेडल एवं ट्रॉफी पाकर खिले बच्चों के चेहरे खिले।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता आनन्दनगर महराजगंज।

फरेंदा कस्बे के प्रतिष्ठित विद्यालय स्कॉलर्स एकेडमी में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक परिणाम पत्र वितरण एवं अभिभावक-शिक्षक सम्मेलन के तत्वाधान में दो दिवसीय पुरस्कार वितरण समारोह, समर एडवेंचर कैंप तथा ‘स्वाद संगम’ फूड फिएस्टा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एडवेंचर कैंप में शूटिंग, ट्रैम्पोलिन, रेनडांस, तैराकी, ऊँट की सवारी, रोप वे तथा कई अन्य रोमांचक खेल बच्चों के प्रमुख आकर्षण केंद्र रहे। वार्षिक पुरस्कार वितरण में बच्चों को प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पाने वाले स्कॉलर्स को ट्रॉफी, मेडल तथा सर्टिफिकेट का वितरण किया गया। साथ ही सत-प्रतिशत अटेंडेंस, बेस्ट ड्रेस तथा बेस्ट डिसिप्लिन के लिए भी छात्रों को स्वर्ण पदक वितरित किये गए। क्लास टॉपर्स में कक्षा नर्सरी प्रथम पुरस्कार मोहम्मद आसिफ खान, द्वितीय पुरस्कार वीरांश सिंह, तृतीय पुरस्कार आध्या जायसवाल एल.के.जी. अ. में प्रथम पुरस्कार मोहम्मद अहद, द्वितीय पुरस्कार सारिका, तृतीय पुरस्कार बुशरा खान एल.के.जी. ब. प्रथम पुरस्कार देवांश, द्वितीय पुरस्कार माहीं राय तृतीय पुरस्कार सत्यम खन्ना, यू.के.जी. अ. प्रथम पुरस्कार अदिति गिरी, मेधांश जायसवाल, द्वितीय पुरस्कार आयुष, तृतीय पुरस्कार अहमद शयान, यशवी सिंह मौर्या, य०.के.जी. ब. प्रथम पुरस्कार आयेशा, अनन्या शर्मा, द्वितीय पुरस्कार अंशु कुमार शर्मा, आशुतोष, दिव्यांका, तृतीय पुरस्कार आकिब रज़ा, ज़िकरा खान, कक्षा चतुर्थ अ. प्रथम पुरस्कार आयुष चौरसिया, द्वितीय पुरस्कार दिव्यांश कुमार, तृतीय पुरस्कार प्रिया यादव, कक्षा चतुर्थ ब. प्रथम पुरस्कार अमृता सिंह, द्वितीय पुरस्कार अनन्या, तृतीय पुरस्कार काव्या गुप्ता, कक्षा पंचम अ. प्रथम पुरस्कार दीप्तांश जायसवाल, द्वितीय पुरस्कार अंशिका जायसवाल, तृतीय पुरस्कार आयुष कुमार, कक्षा पंचम ब. प्रथम पुरस्कार प्रियांशु, द्वितीय पुरस्कार शानवी वर्मा, तृतीय पुरस्कार वैष्णवी, कक्षा छः अ. प्रथम पुरस्कार अभिषेक यादव, द्वितीय पुरस्कार आरोही यादव, तृतीय पुरस्कार आस्था वर्मा, कक्षा छः ब. प्रथम पुरस्कार सोनम सहानी, द्वितीय पुरस्कार आराध्या जायसवाल तृतीय पुरस्कार स्वर्णिमा वर्मा, कक्षा ग्यारहवीं अ. प्रथम पुरस्कार पवन, द्वितीय पुरस्कार आनंद मिश्रा, तृतीय पुरस्कार यशवंत निषाद, कक्षा ग्यारहवीं ब. प्रथम पुरस्कार तरुण आर्या, द्वितीय पुरस्कार सुधीर कुमार, तृतीय पुरस्कार निदा फरहीन, कक्षा ग्यारहवीं स. प्रथम पुरस्कार सृष्टि सिंह, द्वितीय पुरस्कार त्विशा राय व तृतीय पुरस्कार उन्नति मल्ल ने मोमेंटो तथा मेडल प्राप्त किये साथ ही इन बच्चों ने विद्यालय में वाल ऑफ ऑनर में अपनी जगह बनाई। इस अवसर पर विद्यालय चेयरमैन सैयद अरशद ने बच्चों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि स्कॉलर्स एकेडमी हमेशा की तरह उत्कृष्ट परिणाम एवं छात्रों को सुसंस्कृत नागरिक बनाने के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहेगा। विद्यालय में इस कार्यक्रम का समापन कल 31 मार्च 2026 को किया जायेगा।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!