उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंजशिक्षा

विधायक ने उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना देकर बढ़ाया बच्चों का हौसला।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता आनन्दनगर महराजगंज।

फरेंदा, महराजगंज। नगरपंचायत क्षेत्र के फरेंदा खुर्द गांव में स्थित कंपोजिट विद्यालय में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित क्षेत्र के कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी ने प्रतिभा सम्मान और विदाई समारोह को संबोधित किया। उन्होंने इस अवसर परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षात्रों को सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही विद्यालय से उत्तीर्ण कक्षा पांच के बच्चों को जो अब मिडिल स्कूलों में दाखिला लेंगे उनकी ससम्मान विदाई करते हुए कहा कि आप आगे से जिस भी स्कूल में दाखिला लें, वहां लगना चाहिए कि आप फरेंदा खुर्द गांव के कंपोजिट स्कूल से पढ़ कर आए हैं। उन्होंने कहा आपकी विद्वता ही इस स्कूल के शिक्षकों और शिक्षिकाओं का सम्मान है।

कार्यक्रम को नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश जायसवाल ने भी संबोधित किया और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी, स्कूल के सभी शिक्षक और गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!