उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की बैठक संपन्न, ब्राह्मण हितों पर हुई चर्चा।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज।

अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद जिला इकाई महराजगंज की मासिक बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष पंडित सूर्य प्रकाश चतुर्वेदी की अध्यक्षता मे पूर्व प्रसारित कार्यक्रम के अनुसार के डी एम डी नर्सिंग कॉलेज गांधीनगर महराजगंज पर किया गया। सर्व प्रथम भगवान श्री परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की गयी। तत्पश्चात अध्यक्ष जी द्वारा परिषद के सातों सूत्रों की शपथ दिलाई गई।
बैठक में विप्र समाज के सामने उत्पन्न संकटों समस्याओं तथा उनके समाधान पर व्यापक विचार विमर्श किया गया तथा विप्र समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु परिषद की मजबूती को सभी उपस्थित सदस्यों ने आवश्यक बताया जिसके क्रम में अप्रैल माह की बैठक आनंद नगर में तय करते हुए सभी ब्लॉकों की एवं जिले के रिक्त पदों पर नियुक्ति चयन करने को अनिवार्य बताते हुए जिला एवं बारहों ब्लाकों की कार्यकारिणी के गठन का प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही बैठकों के सुचारू रूप से संचालित होते रहने के लिए कोष की स्थापना की आवश्यकता पर बल दिया गया तथा क्रियाशील पदाधिकारियों द्वारा नियमित सहयोग कर समाज को मजबूती प्रदान करने पर सहमति बनी। सभा का समापन करते हुए अध्यक्ष महोदय ने परिषद की सर्व स्वीकार्यता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि परिषद किसी जाति, धर्म,संप्रदाय के विरुद्ध नहीं है। उन्होंने कहा कि समाज में या सोशल मीडिया पर ब्राह्मणों के विरुद्ध जो विष वमन किया जा रहा है,उसका प्रतिकार कानून के दायरे मे तार्किक रूप से देना आवश्यक है।सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया कि यू जी सी एक्ट के विरुद्ध सवर्णों के हित मे हमारा आंदोलन बिल वापस होने तक अनवरत जारी रहेगा।
बैठक में सदर तहसील प्रभारी के रूप में सर्वसम्मति से पंडित नित्यानंद शुक्ला तथा जिला कोषाध्यक्ष के पद पर पंडित गजेन्द्र पाण्डेय का मनोनयन किया गया।
इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त जिला उपाध्यक्ष श्रीनाथ धर दुबे , जिला उपाध्यक्ष पशुपतिनाथ तिवारी,नौतनवा तहसील प्रभारी मुन्नू पाण्डेय, चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक डॉ पंडित S P द्विवेदी, संयोजक शिक्षा प्रकोष्ठ, पंडित बृहस्पति मिश्र,ग्राम प्रधान चैनपुर व संगठन मंत्री पंडित बबलू उपाध्याय, पंडित अभिषेक पाण्डेय,नौतनवा ब्लॉक अध्यक्ष पण्डित इंदल तिवारी, पण्डित दीपू पाण्डेय, पंडित शैलेंद्र पाठक, पंडित निरंजन मणि , पंडित आयुष शुक्ला, पंडित मुन्ना पाण्डेय, पंडित प्रशांत चौबे, पंडित शिवम त्रिपाठी, पंडित जितेन्द्र शुक्ल तथा पंडित हिमाचल गिरि समेत तमाम लोगों ने प्रतिभाग कर बैठक को सफलता पूर्वक संपन्न कराया।सभा का कुशलतापूर्वक संचालन पंडित अभिषेक पाण्डेय ने किया।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!