उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंजशिक्षा

निपुण विद्यालय सम्मान समारोह में उत्कृष्ट स्कूलों को मिला सम्मान।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

 

महराजगंज बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा विकास भवन सभागार में निपुण विद्यालय सम्मान समारोह का सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि फरेंदा विधायक वीरेन्द्र चौधरी ने मां कि बेसिक शिक्षा किसी भी बच्चे की मजबूत नींव होती है। उन्होंने जनपद को प्रदेश में तीसरा स्थान मिलने पर शिक्षकों और विभाग को बधाई दी। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने भी शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना आवश्यक है। मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि बेहतर शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है और जनपद को शिखर पर पहुंचाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। इस अवसर पर प्रत्येक ब्लॉक से पांच निपुण विद्यालयों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। अंत में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ऋद्धि पांडेय ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन एआरपी अरविंद जायसवाल ने किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!