उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय का किया औचक निरीक्षण।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

 

पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेंद्र मीना द्वारा सोमवार को पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं और सेलों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने कार्यालयी कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रख-रखाव तथा जनशिकायतों के निस्तारण की स्थिति का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने सभी शाखा प्रभारियों को निर्देश दिया कि लंबित पत्रावलियों का तत्काल निस्तारण किया जाए और रजिस्टरों को नियमित रूप से अद्यतन रखा जाए। उन्होंने कार्यालय परिसर में साफ-सफाई के उच्च मानकों को बनाए रखने और कर्मचारियों को अनुशासन का पालन करने के लिए भी निर्देशित किया। एसपी ने विशेष रूप से जनसुनवाई से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि पीड़ितों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!