उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंजशिक्षा

शिक्षक अभिभावक सम्मेलन में उत्कृष्ट बच्चों को किया गया सम्मानित।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बंग्ला महराजगंज।

एक्सीलेंट एकेडमी लालाजोत महुलानी में सभी छात्र-छात्राओं के वार्षिक अंक पत्र एवं पुरस्कार वितरण के संबंध में शिक्षक अभिभावक समारोह का आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे ग्राम प्रधान महुलानी महेश शर्मा, एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधान महुलानी शैलेंद्र सिंह, बबलू चौरसिया और ध्रुव जी के द्वारा प्रबंधक  हरिकरण चौरसिया के साथ कक्षा में पांच स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को सुनहरे गिफ्ट शील्ड मेडल और सर्टिफिकेट देकर के सम्मानित किया गया एवं विद्यालय में टॉप करने वाले तीन बच्चों को स्टडी टेबल, मेज और कुर्सी इत्यादि पुरस्कारों से सम्मानित किया गया ।

इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक ओमकार ,महेंद्र प्रसाद , चित्रवेश ,राजेश, रामनिवास, संदीप प्रजापति ,निखिल, आलोक , संदीप श्रीवास्तव,सतीश मौर्या और महिला शिक्षिका रीमा, पूजा ,गीता ,गुड़िया, नाजिया, मानसी,अनु, प्रेमलता, प्रियंका,अस्मिता ,नाजिया, पुष्पा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!