उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

16 साल बीते शादी को, अब ससुराल वालों से मांगा मोटरसाइकिल।

दहेज में मोटरसाइकिल न दे पाने के कारण पत्नी को मारकर किया अधमरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी में चल रहा है इलाज।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, लक्ष्मीपुर, महराजगंज।

गंगा प्रसाद सहानी पुत्र स्व० रूपे सहानी निवासी अजगरहा थाना कैंपियरगंज जिला गोरखपुर ने पुरन्दरपुर थाने में तहरीर देकर तहरीर में लिखा है कि मैं अपनी लड़की भोनी उम्र लगभग 34 वर्ष की शादी 2010 में खुर्रामपुर नर्सरी थाना पुरन्दरपुर जनपद महराजगंज निवासी पप्पू सहानी पुत्र झीनक सहानी के साथ किया था। पप्पू सहानी आये दिन मोटरसाइकिल को लेकर गाली गलौज करते हुए लात मुक्का लाठी डंडे से मारता पीटता था। दिनांक 1/4/26 को रात्रि 11 बजे पप्पू सहानी, गोविंद सहानी उर्फ बिहारी, संजय पुत्र झीनक, देवरानी पूजा पत्नी गोविंद, गीता पत्नी अशोक ने मिलकर लात मुक्का लाठी डंडे से मार-पीट कर अधमरा कर दिये जिससे भोनी को काफी चोटें आई हैं। परिजनों ने थाने पर सूचना देकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी में इलाज करा रहे हैं। गंगा प्रसाद सहानी ने पुरन्दरपुर थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष मनोज कुमार राय ने कहा कि तहरीर मिली है जांच कर आवश्यक कार्यवाई की जा रही है।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!