उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज
थाना पुरन्दरपुर में लावारिस वाहनों की नीलामी 10 अप्रैल को।
उप जिलाधिकारी की मौजूदगी में पुरन्दरपुर थाने में शुरू होगी नीलामी की प्रक्रिया।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, लक्ष्मीपुर, महराजगंज
महाराजगंज जनपद के पुरंदरपुर थाना परिसर में लंबे समय से खड़े लावारिस और विभिन्न मामलों में सीज किए गए वाहनों के निस्तारण की प्रक्रिया शुरू हो गई है, आगामी 10 अप्रैल 2026 को थाना परिसर में कुल 18 वाहनों की खुली नीलामी की जाएगी। थाना अध्यक्ष पुरंदरपुर मनोज कुमार राय ने बताया कि थाने में विगत कई वर्षों से 17 दो पहिया वाहन और एक तीन पहिया वाहन(टेंपो) जमा थे, इन वाहनों की नीलामी के लिए नियमानुसार विभिन्न कार्य प्रणाली पूरी करते हुए न्यायालय से अनुमति प्राप्त कर ली गई है, न्यायालय के आदेश के क्रम में उप जिलाधिकारी फरेंदा शैलेंद्र गौतम के द्वारा नीलामी के लिए तिथि निर्धारित की गई है।


