उत्तर प्रदेशफतेहपुर

अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक व पैदल युवक को मारी टक्कर, हालत गंभीर

 

खखरेरू फतेहपुर थाना क्षेत्र के गेरिया बाजार के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने पहले बाइक सवारों को टक्कर मार दी और फिर पैदल घर लौट रहे युवक को रौंद दिया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

पीड़ित के भाई अमितेंद्र राय निवासी उमरा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका भाई आदित्य प्रकाश राय 31 मार्च की शाम करीब 6:30 बजे गेरिया बाजार से सब्जी खरीदकर पैदल घर लौट रहा था। वह बाजार से करीब 200 मीटर दूर पुलिया के पास पहुंचा ही था कि सामने से तेज रफ्तार ट्रैक्टर (UP73 K 5264) लापरवाही से आते हुए पहले गांव के सनी कुमार और साहिल की स्प्लेंडर बाइक (UP71 BF 2686) से टकरा गया।

टक्कर के बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पैदल चल रहे आदित्य को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में युवक के सिर में गंभीर चोट आई। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

थाना प्रभारी विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि पीड़ित के भाई की तहरीर के आधार पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!