अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

15000 का इनामी दुष्कर्म का वांछित आरोपी  गिरफ्तार, भेजा गया जेल।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बंग्ला महराजगंज।

पूर्व में थाना क्षेत्र की एक महिला द्वारा थाने पर एक  लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया उक्त प्रार्थना पत्र में आवेदिका द्वारा संदीप पुत्र राजाराम निवासी गजरहा थाना नौतनवा जनपद महाराजगंज पर आरोप लगाया की शादी का झांसा देकर संदीप मुझसे शारीरिक संबंध बनाता रहा तथा जिसका वीडियो बना कर उस को वायरल करने की धमकी देता रहा। जिसकी सूचना पर थाने पर मुकदमा अपराध संख्या 39 /26 धारा 69, 352, 351(3) bns पंजीकृत किया गया था। इस प्रकरण में की गई विवेचना से आरोप सत्य पाए गए, अभियुक्त के विरुद्ध तमाम सबूत इकट्ठा किए गए। आरोप साबित होने पर आज दिनांक 4/4/26 को अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। उपरोक्त अपराधी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा रुपया 15000 का पुरस्कार घोषित किया गया था

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!