जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक संपूर्ण समाधान दिवस पर सुनीं सबकी फरियादें।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।
महराजगंज संपूर्ण आमजन की समस्याओं को समाधान दिवस के अवसर पर सदर गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ तहसील परिसर में आयोजित कर सुना गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे, जिनमें पुलिस व कानून-व्यवस्था से जुड़े मामले प्रमुख रहे। पुलिस अधीक्षक ने प्राप्त शिकायतों का स्वयं अवलोकन करते हुए संबंधित थाना प्रभारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से भूमि विवाद, पारिवारिक कलह, मारपीट, महिला उत्पीड़न और साइबर अपराध से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित निस्तारण पर जोर दिया। एसपी ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतकर्ताओं से संवाद बनाए रखने और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम के दौरान कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जिससे फरियादियों में संतोष और विश्वास का माहौल देखने को मिला।



