राम बक्स शान्ति देवी मॉडर्न चिल्ड्रेन स्कूल में मेधावी छात्र छात्राओं का हुआ सम्मान।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महाराजगंज।
नगर पंचायत बृजमनगंज के राम बक्स शान्ति देवी मॉडर्न चिल्ड्रेन स्कूल में शनिवार को वार्षिक परीक्षाफल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य सुबास चन्द यादव छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए कहा कि मेहनत, लगन और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी है। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही आने वाले कल के भविष्य हैं। इसलिए शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और अनुशासन भी जीवन में बहत महत्वपूर्ण हैं। मॉडर्न चिल्ड्रेन स्कूल के प्रधानाचार्य दयानन्द मिश्रा ने कहा कि वार्षिक परीक्षा फल में बेहतर प्रदर्शन एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्होंने उन सभी छात्र छात्राओं को उनके उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी और कहा कि जो छात्र छात्राए उत्कृष्ट प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं वह आगे भविष्य परिश्रम करें उन्हें अवश्य सफलता मिलेगी। इसी कड़ी में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक ओम प्रकाश यादव ने भी सभी बच्चों को शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। अंत में विद्यालय की उप प्रधानाचार्या सिंधू गुप्ता ने कहा कि बच्चों के प्रतिभाओं का सम्मान करना समाज और विद्यालय की जिम्मेदारी है, क्योंकि सम्मान मिलने से बच्चों काआत्मविश्वास बढ़ता है और वे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होते हैं। श्रीमती जी ने आगे सफल एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्र छात्राओं को शुभ कामना देते हुए आशीर्वाद दी और उपस्थिति अभिभावकों को आभार प्रकट करते हुए अपने -अपने पाल्यौ के प्रति सचेत रहने का सुझाव भी दी ।
इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक संत कुमार राय, अफजल अहमद, दुर्गेश कुमार मौर्य, आकाश यादव, महबूब आलम, दुर्गेश यादव, आकाश चौरसिया, रामकमल मौर्य, शैलेंश कुमार, सुनीता जायसवाल, ममता मौर्य, पूनम चौरसिया एवं सबीना सहित सैकड़ों अभिभावक एवं छात्र छात्राए उपस्थित रहे।


