पुरानी रंजिश में दो पर प्राणघातक हमला
पुलिस ने तीन को हिरासत में लिया

स्वाभिमान जागरण देवरिया
लार थाना क्षेत्र के डुमरी में पुरानी रंजिश में दो पक्ष में मारपीट हो गयी। गाँव में एक व्यक्ति के घर ब्रह्मभोज में खाना खाने जा रहे दो लोगों पर पहले से घात लगाकर बैठे लोगों ने धारदार हथियार से प्राणघातक हमला कर दिया। इस हमले में गाँव के जितेंद्र, सतेंद्र व सुभाष पुत्र दीपराज तथा दूसरे पक्ष के चार लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष के जितेंद्र व सतेंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है। एक का तो आपरेशन के बाद भी अभी होश नहीं आया है। हालात बेहद गंभीर बनी हुई है।
पुलिस ने इस मामले में एक पक्ष से जितेंद्र की पत्नी स्नेहा की तहरीर पर गाँव के चंदन, विक्रांत , शनि, डेविड, करन, शिवम, शिवकुमार, अमृत कुमार व गुड्डू के खिलाफ प्राण घातक हमला का केस दर्ज करते हुए तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। दूसरे पक्ष का केस नहीं दर्ज हुआ है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह से ग्रामीणों की इस शिकायत पर बात की गयी कि पुलिस एक तरफ़ा कार्रवाई कर रही है तो उन्होंने कहा कि पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई कर रही है। मारपीट के इस मामले गुण दोष के आधार पर केस लिखा गया है। जिस पक्ष के लोग ज्यादा सीरियस दिखे उनका अभियोग पंजीकृत करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस घटना में दो लोग अभी खतरे से बाहर नहीं हैं।



