उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म के वांछित आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

आरोपी को पुरंदरपुर पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय भेजा।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, पुरन्दरपुर, महराजगंज।

महराजगंज जनपद के थाना पुरन्दरपुर में दर्ज मु०अ०सं०60/2026से संबंधित वांछित आरोपी सूरज पुत्र मुन्नीलाल उम्र करीब 19 वर्ष निवासी ग्राम देवपुर थाना पुरन्दरपुर को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। मिली जानकारी के अनुसार वादनी मायादेवी निवासिनी गजपती थाना तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी नाबालिक लड़की को आरोपी बहला फुसलाकर भगा ले गया था । इसके आधार पर पुलिस जांच कर रही थी, जांच के दौरान पीड़िता की पुत्री की बरामदगी व बयान के आधार पर यह सामने आया कि आरोपी उसे गुजरात ले गया, जहां शादी करने व और शारीरिक संबंध बनाने के साक्ष्य मिले, इस के बाद मामले में धारा137(2),65(1),87 बीएन एस व 3/4 पोक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गई। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को विधि कार्रवाई पूरी करते हुए माननीय न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक देवेश प्रताप सिंह कांस्टेबल इमरान खान एवं महिला कांस्टेबल ममता गुप्ता शामिल रहीं। इस संबंध में थाना अध्यक्ष पुरंदरपुर ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार करके विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!