खखरेरू थाना का एसपी ने किया औचक निरक्षण

खखरेरू फतेहपुर पुलिस अधीक्षक ने जिले के एक थाने का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की हकीकत परखी।
निरीक्षण के दौरान समाधान दिवस, महिला डेस्क और सीसीटीएनएस कार्यालय की व्यवस्थाओं में कई खामियां सामने आने पर उन्होंने थाना प्रभारी को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने समाधान दिवस से संबंधित अभिलेखों की जांच की और लंबित शिकायतों के निस्तारण की प्रगति पर नाराजगी जताई। उन्होंने निर्देश दिए कि शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को अनावश्यक भटकना न पड़े।
महिला डेस्क का निरीक्षण करते हुए उन्होंने महिला संबंधी शिकायतों के पंजीकरण और निस्तारण की प्रक्रिया की जानकारी ली। यहां आवश्यक अभिलेखों और व्यवस्थाओं में कमी मिलने पर उन्होंने संबंधित कर्मियों को सुधार के निर्देश दिए।
सीसीटीएनएस कार्यालय में अभिलेखों के रख-रखाव और डाटा अपडेट की स्थिति भी संतोषजनक नहीं पाई गई, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई।
थाना परिसर का भ्रमण करते हुए पुलिस अधीक्षक ने बैरिक, रसोईघर और परिसर की साफ-सफाई एवं बागवानी व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने परिसर को व्यवस्थित और स्वच्छ रखने पर विशेष जोर दिया।
भूमि संबंधी स्थिति स्पष्ट करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने लेखपाल और कानूनगो को मौके पर बुलाकर थाने से सटे तालाब की नाप कराने और थाने की भूमि को सीमांकित कर सुरक्षित कराने के निर्देश दिए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार का विवाद न उत्पन्न हो।



