उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनता की समस्याऐं।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

महराजगंज जनपद के सभी थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने थाना चौक और थाना निचलौल पहुंचकर फरियादियों की समस्याओं का समाधान कराया। अधिकारियों ने विशेष रूप से भूमि संबंधी मामलों को प्राथमिकता देते हुए राजस्व और पुलिस विभाग के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि ऐसे सभी प्रकरणों का निस्तारण संयुक्त टीम के माध्यम से किया जाए, ताकि पीड़ितों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और मामलों का शीघ्र एवं न्यायपूर्ण समाधान सुनिश्चित हो सके। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जमीन से जुड़े सभी शिकायत पत्र, चाहे वे थाना स्तर, आईजीआरएस या अन्य माध्यमों से प्राप्त हों, उन्हें थाना समाधान दिवस रजिस्टर में अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाए। साथ ही समाधान दिवस के मौके पर दोनों पक्षों को बुलाकर पुलिस व राजस्व टीम की संयुक्त सुनवाई के जरिए विवादों का निपटारा किया जाए। थाना समाधान दिवस के आयोजन से लोगों को एक ही स्थान पर अपनी समस्याएं रखने और उनका त्वरित समाधान पाने का अवसर मिल रहा है। प्रशासन का यह प्रयास जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!