उत्तर प्रदेशफतेहपुर

बिजली चोरी को लेकर विभाग की धर-पकड़ जारी-विभाग नें बीते 10 दिनों नें एक दर्जन से ज्यादा लोगों पर करी कार्रवाई-

बिजली चोरी को लेकर विभाग की धर-पकड़ जारी-विभाग नें बीते 10 दिनों नें एक दर्जन से ज्यादा लोगों पर करी कार्रवाई-

खखरेरू। फतेहपुर: क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विद्युत विभाग की खखरेरु कनपुरवा पावर हाउस के जेई धीरेन्द्र सिंह, के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए एक के विरुद्ध अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए पकड़ा। विभाग की तहरीर पर एक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। विभाग द्वारा बीते 10 दिनों में 15 लोगों के ऊपर कार्रवाई करी। विद्युत विभाग के जेई धीरेंद्र सिंह, के अनुसार जांच अभियान के दौरान कनपुरवा गांव में शिवलाल सिंह पुत्र भैरोंदीन, को स्मार्ट मीटर में बाईपास कर अवैध रूप से बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। विभाग की टीम ने मौके पर आवश्यक साक्ष्य एकत्र कर संबंधित थाने में तहरीर दी। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि बिजली चोरी के कारण राजस्व को नुकसान होता है और आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित होती है। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने विद्युत विभाग की तहरीर के आधार पर एक आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने लोगों से वैध कनेक्शन लेकर ही बिजली उपयोग करने की अपील की है।
इस संबंध में जेई धीरेन्द्र सिंह, नें बताया की चेकिंग के दौरान खखरेरु फीडर में अवैध तरिके से बिजली का दुरूपयोग करने पर एक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!