महराजगंज में टेट अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने निकला विशाल मशाल जुलूस।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज।
टीईटी अनिवार्यता के विरोध में अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ(AIJTF) और अटेवा पेंशन बचाओ महराजगंज के आह्वान पर 13 अप्रैल सोमवार को सायं 5 बजे जिले के शिक्षकों ने शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करते हुए मशाल जुलूस निकाला।
मशाल जुलूस के लिए सभी शिक्षक कर्मचारी जीएसवीएस इंटर कालेज में एकत्रित हुए और वहां से सभी लोग सक्सेना चौक तक पैदल मार्च किया। शिक्षकों ने हाथों में मशाल के साथ साथ टेट के विरोध के लिए तख्तियां उठा रखीं थी।
कार्यक्रम में सभी ने यातायात व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था को बनाए रखते हुए अपेक्षित सहयोग प्रदान किया । कार्यक्रम की अगुवाई संजय मणि त्रिपाठी प्रदेश अध्यक्ष जु0 शिक्षक संघ, और राजेश जायसवाल प्रांतीय संगठन मंत्री के द्वारा की गई, साथ ही अजय पांडेय , टी0 पी0 सिंह, विनय पाठक विद्यासागर पटेल, उपेंद्र पटेल, नवीन श्रीवास्तव, शिवशरण सिंह, राघवेंद्र गुप्त, शिवप्रताप सिंह, विनोद कुमार प्रमोद पटेल, संजय पांडे, दिनेश गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में शिक्षक एवं शिक्षक प्रतिनिधि मौजूद रहे।



