LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

डम्फर से बिजली तार टूटा, 27 घरों में पहुंचा हाई वोल्टेज करंट, जले बिजली उपकरण, दो नामजद व सात अज्ञात पर केस दर्ज

पुलिस ने चार डम्फर व एक पोकलेन पकड़ी, अब खनन विभाग भी करेगा कार्रवाई

स्वाभिमान जागरण देवरिया।

 

डम्फर चालक की गलती से धमौली में 27 घरों के जले बिजली उकरण

मुआवजा माँगने पर ग्रामीणों से गाली गलौज व जान माल की धमकी का आरोप

डम्फर चालक व दो नामजद सात -आठ अज्ञात पर पर केस दर्ज


लार थाना क्षेत्र के धमौली में एक डम्फर चालक की लापरवाही से बिजली के तार टूट जाने व 27 घरों में हाई वोल्टेज करंट दौड़ने से बिजली उपभोक्ताओं के उपकरण जल जाने तथा मुआवजा माँगने पर गाली गलौज कर जानमाल की धमकी देने के मामले में गाँव के प्रमोद यादव व सात अन्य ग्रामीणों की तहरीर पर संबंधित डम्फर चालक व दो नामजद तथा सात आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ।
लार क्षेत्र के धमौली (कम्माबीर) में दो दिन पूर्व रात डम्फर की ठोकर से बिजली के तार आपस में टकरा गए, लोगों के घरों में हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया। गाँव में 27 उपभोक्ताओं के लाखों के उपकरण फूंक गए। आरोप है कि ग्रामीणों ने जब जले उपकरण का मुआवजा की मांग की तो डम्फर चालक व वाहन स्वामियों सहित सात आठ लोगों ने गाली गलौज करते हुए जानमाल की धमकी दी।
पुलिस ने इस मामले में घटना की सुबह ही चार डम्फर व एक पोकलेन को अपने कब्जे में ले लिया था। मुआवजा के लिए दोनों पक्ष में बात चीत हुई। पुलिस ने पूरा समय भी दिया। आरोप है कि मुआवजा राशि देने की जगह दूसरे दिन डम्फर स्वामी दबंगई पर उतर गए और गाली गलौज करते जान माल की धमकी देने लगे।  सोमवार की देर शाम इस मामले में धमौली निवासी प्रमोद यादव पुत्र राधेश्याम यादव रविकांत कुमार यादव, सत्यनारायण यादव, दिलीप यादव, रामावत यादव, उमाशंकर यादव, रामाशंकर यादव, हरेंद्र यादव, हरिकेश,सत्येंद्र आदि की तहरीर  आरोपियों के विरुद्ध बी एन एस की धारा 281, 324 (4), 352, 351(2)व लोक सम्पति क्षति अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। मामले की विवेचना उप निरीक्षक परवेज आलम कर रहे हैं।.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!