LIVE TVउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

कोलम्बस इंटरनेशनल की छात्राओं ने रचा इतिहास

बच्चों के घर व स्कूल में बंटी मिठाई

स्वाभिमान जागरण देवरिया।

कोलंबस इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने रचा इतिहास — क्षेत्र में किया टॉप

लार टाउन स्थित कोलम्बस इंटरनेशनल स्कूल लार के कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों ने इस वर्ष शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे क्षेत्र में अपना परचम लहराया है। विद्यालय की छात्रा रिद्धि गुप्ता ने 96.6% अंक प्राप्त कर न केवल विद्यालय में बल्कि पूरे क्षेत्र में सर्वोच्च स्थान हासिल किया है। अन्य मेधावी छात्राओं ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कियल चाहत परवीन — 93%, आदिति सिंह — 92.8%,खुशी कुमारी — 91.6% अंक प्राप्त कर अपना व अपने घर परिवार, गाँव नगर व स्कूल का नाम रोशन किया है। विद्यालय के प्राचार्य दीपक कुमार सिंह ने सभी विद्यार्थियों को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।

विद्यालय के संस्थापक प्रमोद कुमार सिंह ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यालय हमेशा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देता रहेगा।इस ऐतिहासिक सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है और अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिल रही है कि वे भी कड़ी मेहनत से अपने लक्ष्य को प्राप्त करें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!