
स्वाभिमान जागरण देवरिया। रविवार को सरयू नदी में नहाते समय डूबने से एक युवक की मौत हो गयी। नदी के किनारे स्नान कर रहे लोगों की मदद से उसका शव नदी से बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वशथ्य केंद्र लार ले गए जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
लार थाना क्षेत्र के नदौली निवासी 25 वर्षीय सचिन चौरसिया पुत्र जवाहिर चौरसिया अपने घर का काम धंधा करके गाँव के दक्षिण बह रही सरयू नदी में नहाने गया था जहां वह डूब गया। रविवार को वह नदौली मंदिर घाट के समीप गहरे पानी में चला गया। नदी पर स्नान कर रहे अन्य लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। मेहरौना पुलिस स्टॉफ के साथ उसे सामुदायिक स्वशथ्य केंद्र लार ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।



