महराजगंज रिजर्व पुलिस लाइन में भव्य पासिंग आउट, दीक्षांत समारोह संपन्न ।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।
महराजगंज जनपद के पुलिस लाइन में भव्य दीक्षांत समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी द्वारा परेड की सलामी ली गई तथा परेड का विस्तृत निरीक्षण किया गया। इस दौरान द्वारा टोली/वार्ड, टर्न-आउट एवं समग्र प्रस्तुति का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। रिक्रूट आरक्षियों के उत्कृष्ट टर्न आउट, अनुशासन, कदमताल एवं समन्वय की सराहना करते हुए इसे उच्च स्तरीय प्रशिक्षण का परिणाम बताया गया। दीक्षांत परेड के दौरान विभिन्न अन्तः एवं वाह्य विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को सम्मानित किया गया। अन्तः विषय में प्रथम रि०आ० रजनीश पाण्डेय व वाह्य विषय में प्रथम रि०आ० विपिन पाण्डेय को सम्मानित किया गया। दीक्षांत परेड के दौरान रिक्रूट पुरुष आरक्षियों को देश की एकता,
शपथ दिलाई गई, जिससे वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से कर सके। पुलिस अधीक्षक
महराजगंज ने रिक्रूट आरक्षियों को संबोधित करते हुए कहा कि, प्रशिक्षण के दौरान सीखे गए आत्मरक्षा कौशल, – विधिक ज्ञान एवं अनुशासन को अब व्यवहारिक जीवन- में लागू करना अत्यंत आवश्यक है। यह बैच पुलिस बल की कार्यक्षमता को और सुदृढ़ करेगा तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। रिक्रूट आरक्षियों को पीड़ित केंद्रित पुलिसिंग अपनाने हेतु प्रेरित किया गया, ताकि थाने पर आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या का समाधान संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ किया जा सके यह भी अवगत कराया गया कि रिक्रूट आरक्षियों को साइबर अपराध, डिजिटल तकनीक एवं आधुनिक पुलिसिंग के अनुरूप विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया है, जिससे वे बदलते समय की चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना कर सकें। कार्यक्रम के अंत में सभी नव प्रशिक्षित आरक्षियों को उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक, प्रशिक्षण इकाई के अधिकारी/कर्मचारीगण सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।



