उत्तर प्रदेशफतेहपुर
तरबूज खरीदने गए युवक को दबंगों ने रास्ते में पीटा
खखरेरु फतेहपुर थाना क्षेत्र के रामनरेश पुत्र जगरुप प्रजापति निवासी अंजना कबीर ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि मैं शाम लगभग छः बजे खेत में तरबूज खरीदने गया था तो वहां पहले से गांव के ही राज पुत्र राकेश विश्वकर्मा व गुलाम पुत्र स्व जुगुन खेत में खड़े थे मैं तरबूज लेने के लिए बोला तो यह दोनों लोग भद्दी भद्दी गालियां देने लगे मैं कुछ नहीं बोला वहां से चुपचाप अपने घर जा रहा था तभी यह लोग रास्ते में बेल्ट व लात घूसों से मारे पीटे हैं जिससे मेरे पीठ में चोटें आयी हैं इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष बिद्या प्रकाश सिंह से बात करने पर बताया कि जांच की जा रही है जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी



