LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

सरकारी बह की जमीन पर दबंग का कब्जा, पैमाइश के बाद भी जमीन खाली कराने में प्रशासन विफल

लार बाई पास से सटे बेशकीमती जमीन को कौन लील गया?

स्वाभिमान जागरण देवरिया

सरकारी बह की जमीन पर दबंग का कब्जा

बह(नाला)बंद होने से बरसात में मचेगी तबाही

राजस्व विभाग कर चुका है पैमाइश

उसके बाद भी दबंग नहीं खाली कर रहा नाले की जमीन

लार नगर पंचायत के बाईपास के किनारे गया गिर पुलिया के पूरब नाले की सरकारी जमीन पर दीवाल खड़ा कर पानी के बह को बंद कर दिया गया है। इतना ही नहीं अराजी नंबर 2776 जो बह के नाम से है और उसका रकबा 5 डिसीमिल है उस बेशकीमती जमीन का मौके पर कहीं अता पता नहीं है।
लार बाईपास पर गयागिर व तिवारी टोला के बीच एक पुलिया है। पुलिया के पूरब 2776 नंबर से बह नाम की एक सरकारी सम्पत्ति है। इस बह के उत्तर बगल 2775 नंबर है जो डॉक्टर गोशुल का है। बह के दक्षिण तरफ 2777 नंबर है जो विनीत कुमार सिंह का है। दोनों भूस्वामियों के बीच में नाला (बह)की जमीन है। मौके पर दोनों भूमि स्वामियों की दीवाल सटी है और नाला की जमीन खाली नहीं है।
इस सबंध में  20 मार्च को गयागिर व पश्चिम मुहल्ला के नागरिकों व कई सभासदों की मांग पर उपजिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने बह (नाले ) की जमीन का सीमांकन कर पत्थर गाड़ दिया था। इसके बावजूद भी नाले की जमीन नहीं खाली कराई गयी।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!