चोरी की तीन बाईक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
कस्बा लार चौकी स्टॉफ को मिली कामयाबी

स्वाभिमान जागरण देवरिया। लार कस्बा में लगातार हो रही बाईक चोरी की घटनाओं ने लोगों की नींद उड़ा दी थी। इस बीच कस्बा लार पुलिस स्टॉफ को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने एक आरोपी के पास से चोरी की तीन मोटर साईकिल बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार चनुकी पुलिया के पास से अभियुक्त उमेश प्रसाद पुत्र लाल जी प्रसाद निवासी बभनौली पाण्डेय थाना लार जनपद देवरिया उम्र करीब 22 वर्ष को चोरी की एक मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेण्डर जिस पर लगा फर्जी नंबर प्लेट UP52AC2430 के साथ गिरफ्तार किया गया । पूछ-ताछ के दौरान अभियुक्त के निशानदेही पर 02 अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें क्रमश: 01. स्प्लेण्डर प्लस UP52BY5499 काला व नीला रंग एवं 02. पल्सर काला रंग जिस पर लगा फर्जी नंबर प्लेट UP52CD5977 जिसका सही रजि0 नं0- UP60AS2470 है, बरामद किया गया ।
बरामद मोटरसाइकिल सुपर स्पेलेण्डर जिस पर लगा फर्जी नंबर प्लेट UP52AC2430 (सही रजि0 नं0- UP52AE4341) के संबंध में थाना भाटपाररानी पर अभियोग सं0- 67/2026 धारा 303(2) बीएनएस, स्प्लेण्डर प्लस UP52BY5499 के संबंध में थाना लार पर मु0अ0सं0 – 126/2026 धारा 303(2) बीएनएस एवं पल्सर मोटरसाइकिल चोरी के संबंध में थाना भाटपाररानी पर मु0अ0सं0- 197/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है । *इस प्रकार थाना लार पुलिस द्वारा 03 चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण किया गया ।*
उक्त के संबंध में थाना लार पर आज दिनांक 07.05.2026 को मु0अ0सं0 130/2026 धारा 303(2), 317(2),317(4),341(2),341(4) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*
1. उमेश प्रसाद पुत्र लाल जी प्रसाद निवासी बभनौली पाण्डेय थाना लार जनपद देवरिया ।
*अभियुक्त उमेश प्रसाद का आपराधिक इतिहास*
1.मु0अ0सं0-268/2023 धारा 41,411,473 भा0द0सं0 थाना लार जनपद देवरिया
2.मु0अ0सं0-261/2025 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस थाना लार जनपद देवरिया
3.मु0अ0सं0-129/2026 धारा 303(2) बीएनएस थाना लार जनपद देवरिया
4.मु0अ0सं0-130/2026 धारा303(2),317(2),317(4),341(2),341(4) बीएनएस थाना लार जनपद देवरिया।
*बरामदगी का विवरण*
1. मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेण्डर जिस पर लगा फर्जी नंबर प्लेट UP52AC2430 (सही रजि0 नं0- UP52AE4341)
2. मोटरसाइकिल स्प्लेण्डर प्लस UP52BY5499
3. मोटरसाइकिल पल्सर जिस पर लगा फर्जी नंबर प्लेट UP52CD5977 जिसका सही रजि0 नं0- UP60AS2470
*बरामद तीनों मोटरसाइकिलों की अनुमानित कीमत करीब रूपया 1,40,000/- रूपया है।*
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
1.उ0नि0 कमलेश यादव थाना लार जनपद देवरिया
2.आरक्षी दीपक कुमार थाना लार जनपद देवरिया
3.आरक्षी विपुल गिरी थाना लार जनपद देवरिया
4.रि0 आरक्षी राहुल भास्कर थाना लार जनपद देवरिया
5.रि0 आरक्षी शिवम सिंह थाना लार जनपद देवरिया।
***********
अस्पताल से बाइक चुरा कर ले जा रहा युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद, पुलिस तलाश में जुटी

सूत्र बताते हैं कि यह सफलता चौकी प्रभारी कमलेश यादव के अथक परिश्रम से मिली है।

***************
हरखौली में राम जानकी मार्ग के किनारे स्थित एक दुकान से चोरी
रोशनदान के रास्ते दुकान में घुसकर चोरी
लार। स्थानीय थाना क्षेत्र के हरखौली में राम जानकी मार्ग के किनारे स्थित एक दुकान में रोशनदान के रास्ते घुसकर बीती रात अज्ञात चोरों ने गैस सिलेंडर, राशन समेत अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया।
जानकारी के अनुसार हरखौली निवासी नीतीश मद्देशिया पुत्र भोला की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का सामान बिखरा पड़ा मिला। जांच करने पर गैस सिलेंडर, राशन व अन्य सामान गायब मिला, जिसके बाद चोरी की जानकारी हुई।
घटना के बाद आसपास के व्यापारियों और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे दुकानदार खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि नशेड़ी प्रवृत्ति के कुछ युवक क्षेत्र में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जबकि पुलिस की रात्रिकालीन गश्त प्रभावी नहीं होने से ऐसे लोगों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।
ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने तथा चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है।



