उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

सागौन के बोटों से लदी डी सी यम पकड़ी गई, वन अधिनियम में हुई कार्यवाई।।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज।

जनपद के फरेंदा रेंज में वन विभाग की टीम ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सागौन लकड़ी से लदे एक डीसीएम को पकड़ने में सफलता हासिल की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 09 मई 2026 को नियमित गश्त और चेकिंग अभियान के बीच सुबह करीब 8 बजे छितही चौराहे के पास संदिग्ध स्थिति में एक डीसीएम, वाहन संख्या यूपी 74 एटी 2956 को रोककर जांच की गई। जांच के दौरान वाहन में भारी मात्रा में सागौन के बोटे लदे पाए गए।

वन विभाग की टीम ने वाहन चालक से लकड़ी परिवहन से संबंधित वैध अभिलेख और अनुमति पत्र मांगे, लेकिन चालक कोई संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद वन विभाग ने वाहन को कब्जे में लेकर फरेंदा रेंज परिसर पहुंचाया।

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार मामले में वन अधिनियम के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक जांच में लकड़ी के अवैध परिवहन की आशंका जताई जा रही है।

इस कार्यवाई में रेंजर सुशील कुमार चतुर्वेदी, डिप्टी रेंजर अरुण कुमार सिंह, अनिल सिंह सहित वन विभाग के अन्य स्टाफ मौजूद रहे। वन विभाग द्वारा लगातार चलाए जा रहे अभियान के चलते क्षेत्र में सक्रिय लकड़ी तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!