उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

महराजगंज सर्राफा व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक अलर्ट।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

 

महराजगंज जनपद में सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा स्थानीय सर्राफा व्यापारियों के साथ

एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में व्यापारियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा सुरक्षा संबंधी आवश्यक सुझावों पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है कि इसके लिए पुलिस एवं व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी सर्राफा व्यवसायियों को अपनी दुकानों के अंदर और बाहर उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा उन्हें हर समय चालू रखने के निर्देश दिए। साथ ही बाजार क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस या आपातकालीन सेवा 112 पर देने की अपील की। बैठक में व्यापारियों ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपने सुझाव रखे। पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया कि जनपद में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में सर्राफा व्यापारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!